15 अक्टूबर 2009,रांची/डाल्टेनगंज(झारखंड): अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज माओवादी हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर इन्दुवार फ्रांसिस की पत्नी और उनके परिवारजनों के साथ मुलाकात की और उन्हे ढ़ांढंस बंधाया। कांग्रेस महासचिव फ्रांसिस के घर 15 मिनट तक रुके और उन्होने अपने पिता का उदाहरण देते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों को धैर्य ऱखने की सलाह दी। पिछले सप्ताह इंदुवार फ्रांसिस की माओवादियों ने नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी जिसके बाद उनका शव जमशेदपुर-रांची हाईवे पर मिला था।
कांग्रेस महासचिव ने डाल्टेनगंज में युवा कांग्रेस की एक बैठक में भी हिस्सा लिया जिसमें तकरीबन तीन सौ प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होने यहां फिर दुहराया कि अब पार्टी के युवा संगठनों में नामांकन के द्वारा पदों का बंटवारा नहीं होगा बल्कि ऐसा चुनाव के जरिए किया जाएगा। उन्होने कहा कि जिसे भी पार्टी में आगे बढ़ना है उसे काम करना होगा। अब गांव स्तर पर पार्टी इकाईयों को जिला इकाई के अधीन नहीं रहना होगा और ऊपर से नेतृत्व नहीं थोपा जाएगा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के दरबाजे सभी युवाओं के लिए खुले हुए हैं। उन्होने कहां सिर्फ इसमें कुछ शर्तें हैं। वे शर्ते हैं कि उस व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकार्ड न हो, वो 35 साल से कम उम्र का हो और काग्रेसी विचारधारा में यकीन रखता हो।
जब उनसे ये पूछा गया कि लोग उन्हे प्रधानमंत्री के रुप में देखना तो चाहते हैं लेकिन आज के दौर की आपराधिक राजनीति में ये मुश्किल लगता है, तो उनका कहना था कि क्या आप आपराधिक चरित्र के हैं!
कांग्रेसे महासचिव ने युवाओं से आह्वान किया कि वो समाजिक बुराईयों से लड़ने और भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ जंग की शुरुआत करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





No comments:
Post a Comment