9 अक्टूबर 2009, अमरावती(महाराष्ट्र): कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अमरावती में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। “एक विचारधारा गरीबों की विचार धारा, दलितों की विचारधारा और आदिवासियों की विचारधारा है जबकि दूसरी विचारधारा इंडिया शाईंनिंग की विचारधारा है। ये उन लोगों की विचारधारा है जो समझते है कि अगर हिंदुस्तान की प्रगति हो तो वो चुने हुए लोगों के लिए हो, बड़े-2 लोगों की प्रगति हो और गरीबों की प्रगति न हो।
हम कहते हैं कि अगर इस देश में प्रगति होगी तो दलितों की, आदवासियों की और पिछड़े लोगों की प्रगति होगी...सबकी एक साथ होगी..दो हजार चार के चुनाव में....दो विचारधाराएं आमने सामने खड़ी थी...मनमोहन सिंहजी, सोनिया गांधी और कांग्रेस का नारा था आम आदमी की सरकार...जबकि बीजेपी एनडीए का नारा था इंडिया शाइंनिगं...उन्होने पूरे हिंदुस्तान से कहा कि देश चमक रहा है...अंग्रेजी में नारा दिया...आधे हिंदुस्तान को नारा समझ में नहीं आया..वे गांव में नहीं गए.. आपके घरों में नहीं आए...टीवी पर कह दिया कि हिंदुस्तान चमक रहा है...और आपने बता दिया उन्हे 2004 में कि आपका हिंदुस्तान चमक रहा होगा.. बड़े लोगों का हिंदुस्तान चमक रहा होगा...आपकी एसी गाड़ियों में हिंदुस्तान चमक रहा होगा...मगर हमारा हिंदुस्तान नहीं चमक रहा है..हमें आम आदमी की सरकार चाहिए..हम मनमोहन सिंहजी को सोनियाजी को जिताएंगे...और ऐसी सरकार लाएंगे जो आम आदमी के लिए काम करे...दलित के लिए काम करे...पिछड़ों के लिए काम करे और गरीबों के लिए काम करे” ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





No comments:
Post a Comment