Thursday, October 15, 2009

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का दो दिवसीय झारखंड दौरा

14 अक्टूबर 2009,साहिबगंज दुमका(झारखंड): झारखंड में अपने दो दिनों के दौरे की शुरुआत कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने साहेब गंज से की। कांग्रेस महासचिव ने आदिवासियों के प्रसिद्ध नेता सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आदिवासियी युवाओं साथ बैठक की। साहेबगंज के सिद्धू कान्हू सभागार में चले इस बैठक में उन्होने आदिवासी युवाओं की स्थिति और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया और संथालपरगना की परंपराओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इसके बाद कांग्रेस महासचिव दुमका के लिए रवाना हो गए जहां उन्होने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि पार्टी के युवा संगठनों में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है और अब नेतृत्व ऊपर से नहीं थोपा जाएगा। जो लोग चुनाव की प्रक्रिया से सामने आएंगे उन्हे प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्ही में से काबिल लोगों को संसद और विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाएगा। उन्होने कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संसद से लेकर पंचायत तक बढ़ावा दिया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव आज दोपहर धनबाद और हजारीबाग का भी दौरा करेंगे उसके बाद वे शाम को रांची में एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि साहेबगंज और दुमका आदिवासी बहुल जिले हैं जबकि साहेबगंज को छोड़कर ऊपर वर्णित तमाम जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित हैं। कल गुरुवार को कांग्रेस महासचिव चतरा और सिंहभूमि में आदिवासी युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ये दोनो जिले भी माओवादी हिंसा से ग्रस्त हैं।
कांग्रेस महासचिव का ये दौरा उनके राष्ट्रव्यापी दौरों का एक हिस्सा है जो यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई को मजबूत बनाने के उद्येश्य से प्रेरित है।

No comments:

Post a Comment