पाकिस्तान की तरफ से भारत की सीमा में दो राकेट दागे गए हैं.. ये घटना भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के धनैया गांव की है...जहां बीती रात राकेट के दो धमाके हुए...गनीमत थी कि ये राकेट खेत में गिरे और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ...राकेट का धमाका इतना जबर्दस्त था कि जहां ये राकेट गिरे वहां बड़े गड्ढे बन गए... इन धमाकों से गांववालों में जबदर्स्त दहशत फैली हुई है...
बीएसफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राकेट की दिशा में फायरिंग की...यूं भारतीय सीमा में राकेट दागने की ये कोई पहली घटना नहीं है...इससे पहले भी कुछ महीने पहले पाकिस्तान की तरफ से ये हरकत की गई थी...और बीएसएफ ने इसका कड़ा विरोध किया था...पाकिस्तान ने घटना की जांच का भरोसा दिलाया था...लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला...जाहिर है...भारत...पाकिस्तान की तरफ लाख दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है.. लेकिन पाकिस्तान है कि अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा...
Saturday, September 12, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





No comments:
Post a Comment