कांग्रेस ने फिरोजाबाद उपचुनाव जीत लिया है। इसने ये सीट समाजवादी से छीना है। कांग्रेस उम्मीदवार राजबब्बर ने यहां सपा उम्मीदवार और मुलायम सिंह की बहू डिम्पल यादव को 85,000 से ज्यादा वोटों से मात दी। फिरोजबाद वो इकलौती सीट है जहां कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने इन उपचुनावों में प्रचार का काम किया था।
गौरतलब है कि फिरोजाबाद सीट मुलायम सिंह का मजबूत किला माना जाता है और यहां पिछले आमचुनाव में मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी, लेकिन दो जगहों से चुनाव जीतने की वजह से उन्होने फिरोजाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था।
पूरे देश से मिल रहे उपचुनाव के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस और इसके सहयोगी दलों ने इन उपचुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले 7 नवंबर को लोकसभा की 1 और विधानसभाओं की 31 सीटों के लिए चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस और इसके सहयोगी दलों ने 17 विधानसभा सोटों पर और इकलौती लोकसभा सीट फिरोजाबाद पर जीत का परचम लहराया।
कांग्रेस ने यूपी में 1, हिमाचल में 1, राजस्थान में 1, छत्तीसगढ़ में 1, केरल में तीन की 3, और अपने सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस के साथ पश्चिम बंगाल में 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज किया। इसके आलावा पार्टी ने लोकसभा की एकमात्र सीट फिरोजाबाद के लिए हुए उपचुनाव में भी जीत दर्ज की।
Wednesday, November 11, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





No comments:
Post a Comment